रिपोर्ट - राजेश रात्रे
पब्लिक स्वर,धमतरी - बारिश लगने के पूर्व ही अर्जुन माफिया अपनी पर्याप्त स्टॉक बना लिए है।भखारा तहसील सीमा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों में अर्जुन लकड़ी का अवैध स्टॉक महफूज़ जगहों पर है।इस भंडारण में विभागीय कर्मचारी तो क्या अधिकारियों की पैनी नजर भी नहीं पहुंच पा रही है।और कहीं आम जन इसकी शिकायत लेकर तहसील कार्यालय तक पहुंच रहे है तो उन्हें SDM कार्यालय का चक्कर लगाने की मशवरा जिम्मेदार अधिकारी दे रहे है।
दरअसल बात यह है,कि एक हफ्ते पहले भखारा तहसील पहुंचकर नायब तहसीलदार रामकुमार सिन्हा से हमारे संवाददाता ने सामान्य व्यक्ति बनकर उन्हें अर्जुन माफियों की द्वारा किया गया अवैध भंडारण के संबंध में मौखिक शिकायत की जिसके प्रत्युत्तर में नायब साहब ने उन्हें अधिकारिया लहज़े में कहा कि आप इसकी जानकारी कुरूद SDM साहब को दीजिए उनके आदेश के बगैर हम कोई कार्यवाही नहीं कर सकते।जिसके बाद हमारे संवाददाता ने इस संबंध में खबर लगाने हेतु उनका अभिमत मांगा तब नायब साहब ने मामला बिगड़ने के डर से पटवारी को भेजकर जांच करवाने की बात कही।
विभागीय उदासीनता बढ़ा रही अर्जुन माफियों का हौसला
आम जन के शिकायतों को राजस्व विभाग के अधिकारी अनदेखा कर देते है यही वजह है,कि माफिया बेखौफ अर्जुन की कटाई करते है।माफियों में अधिकारियों का डर खत्म हो चुका है या बात कुछ और है ये तो माफिया ही जाने या अधिकारी जाने! लेकिन जनता के बीच इस बात को लेकर चर्चा है,कि शायद अधिकारियों का संरक्षण अर्जुन माफियों को है जिसके कारण पूरे वर्ष भर इन पर कोई बड़ी कार्यवाही नहीं हुई।
वहीं नायब तहसीलदार को अर्जुन माफियों का अड्डा बताने के एक हफ्ते बाद भी किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होना चिंता का विषय है ...आमजन के लिए नहीं.. उच्च अधिकारियों के लिए।क्योंकि यह अनदेखी निश्चित ही राजस्व विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगाएगा..!

User 1















