Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 बस्तर में फसल क्षति पर किसान संघ मुखर, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के मूल्य के बराबर मुआवजे की मांग 🔴 शराब कार्रवाई के दौरान पुलिस से भिड़े लोग, FIR के बाद आरोपियों की तलाश तेज 🔴 धमतरी में अमानक खाद-बीज और कीटनाशकों का कथित खेल! विभाग बना मूकदर्शक, किसानों की मेहनत पर खतरा? 🔴 धमतरी में कार से 8 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार 🔴 धारदार हथियार से मां-बेटे की हत्या कर आरोपी फरार, बेटी रायपुर रेफर 🔴 नाबालिग बच्ची के संरक्षण को लेकर विवाद? महिला ने यूट्यूबर पर लगाया मारपीट का आरोप 🔴 धमतरी के होटल में युवती की खुदकुशी मामले में प्रेमी गिरफ्तार, शादी से मुकरने और प्रताड़ित करने का आरोप 🔴 ग्राम मोखा में तीन दिवसीय संगीतमय रामधुनी महोत्सव का हुआ शुभारंभ, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं रंजना डीपेन्द्र साहू 🔴 रायपुर में शाला अध्यक्षों के चुनाव में देरी पर इंटक कांग्रेस का आरोप, DEO को हटाने की मांग 🔴 बीसीएस. गवर्मेंट पी.जी. कालेज धमतरी के विधि विभाग में किया गया छात्र समागम का आयोजन
मगरमच्छ के साथ खतरनाक स्टंट करते-करते बाल-बाल बची युवक की जान, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
राजनीति

मगरमच्छ के साथ खतरनाक स्टंट करते-करते बाल-बाल बची युवक की जान, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश

28 Jun 2025 1,447 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर/ इंटरनेट पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक मगरमच्छ के साथ बेहद खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। रोमांच और खतरे से भरे इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर @naturehuntdiaries नामक अकाउंट से शेयर की गई इस रील को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, वहीं 9 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है। 200 से अधिक लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।


शुरुआत में दिखा शांत मगरमच्छ, फिर कर दिया अचानक हमला

वीडियो की शुरुआत एक शांत माहौल से होती है। युवक बड़ी हिम्मत के साथ मगरमच्छ के पास जाता है और उसकी पीठ पर चढ़कर स्टंट करने लगता है। वह मगरमच्छ के मुंह के पास जाकर छड़ी घुमाते हुए अपने करतब दिखाता है। शुरुआत में मगरमच्छ पूरी तरह शांत रहता है, लेकिन जैसे ही युवक स्टंट पूरा कर उसकी पीठ से उतरता है, मगरमच्छ अचानक पलटकर उस पर झपटता है और युवक के पैर को दबोचने की कोशिश करता है। यह नजारा इतना खौफनाक होता है कि वीडियो देख रहे लोग भी दहशत में आ जाते हैं। गनीमत रही कि युवक की प्रतिक्रिया बेहद तेज थी और वह खुद को तुरंत पीछे खींचकर मगरमच्छ के हमले से बाल-बाल बच गया।


20 सेकंड का वीडियो, पर देखने वालों की सांसें थमीं

करीब 20 सेकंड के इस वीडियो में रोमांच, खतरा और डर का अद्भुत मिश्रण देखने को मिलता है। खास बात यह है कि वीडियो में दो मगरमच्छ नजर आ रहे हैं और युवक उनके बीच में खतरनाक स्टंट करता दिख रहा है। लोगों के लिए यह दृश्य जितना रोमांचक है, उतना ही डरावना और जोखिम भरा भी।


सोशल मीडिया पर मिल रहा ऐसा रिएक्शन

वीडियो पर यूजर्स के मजेदार और गंभीर दोनों तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- "मगरमच्छ शायद डाइट पर है, वरना आज तो लंच तय था।" दूसरे ने कहा- "भाई मगरमच्छ से भी तेज निकला।" वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- "किस्मत साथ थी, नहीं तो यह आखिरी स्टंट होता।"


जंगली जानवरों से दूरी बनाना ही समझदारी

यह वीडियो एक बार फिर यह संदेश देता है कि जंगली जानवरों के साथ मजाक या स्टंट करना जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे खतरनाक करतबों के लिए न केवल प्रोफेशनल ट्रेनिंग जरूरी है, बल्कि सुरक्षा के तमाम इंतजाम भी होने चाहिए। सोशल मीडिया पर लोग बार-बार अपील कर रहे हैं कि इस तरह के जोखिम भरे स्टंट की नकल न करें।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला