B.Ed छात्र ने किराए के मकान में सहपाठी छात्रा को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार



post

पब्लिक स्वर,दुर्ग। दुर्ग के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में एक किराए के मकान से छात्रा की हत्या का मामला सामने आया है। 25 वर्षीय यूनेश्वरी वर्मा, जो खैरागढ़ जिले की रहने वाली थी, दुर्ग के बीएम कॉलेज में B.Ed की पढ़ाई कर रही थी और पिछले दो साल से यहां रह रही थी। उसी कॉलेज में पढ़ने वाला उसका सहपाठी कार्तिक राम साहू (27), निवासी बालोद, इस मामले में आरोपी है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच फोन नहीं उठाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद कार्तिक यूनेश्वरी को अपने किराए के कमरे में ले गया, जहां दोनों के बीच फिर से बहस हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर कार्तिक ने यूनेश्वरी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी ने युवती को बेहोश समझा और खुद ही 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया। जब एंबुलेंस मौके पर पहुंची तो युवती की मौत हो चुकी थी। इस दौरान आरोपी कमरे में ही मौजूद रहा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

मृतका के परिजन घटना की जानकारी मिलते ही दुर्ग पहुंचे। पिता ने बताया कि यूनेश्वरी उनके दो बेटों के बीच इकलौती बेटी थी और परिवार को उसके किसी प्रेम संबंध की जानकारी नहीं थी। फिलहाल पुलिस मामले में डिजिटल साक्ष्य और अन्य सबूत जुटाकर जांच कर रही है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS DURGNEWS BEDCHATRNESAHPATHICHATRAKOUTARAMAUTKEGHATNEWS KIRAYEKEKAMREMEHATYANEWS YUVTIKIHATYANEWS HATYANEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER