अभनपुर post authorUser 1 13 April 2026

अभनपुर में बाइक और कार की जोरदार टक्कर, एक गंभीर रूप से घायल



post

पब्लिक स्वर,अभनपुर/रायपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र के गातापार–मानिकचौरी मार्ग पर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। रात करीब 8 बजे बाइक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार को गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन तेज रफ्तार या लापरवाही को संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।गौरतलब है कि इस मामले में अब तक किसी भी पक्ष की ओर से थाना में एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS RAIPURNEWS ABHANPURNEWS GATAPARMANIKCHAURINEWS PETROLPAMPKEPAASHADSANEWS SADAKHADSANEWS CAARORBAIKEMETAKKARNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER