Group में जुड़ें
🌎 ब्रेकिंग
🔴 बस्तर में फसल क्षति पर किसान संघ मुखर, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के मूल्य के बराबर मुआवजे की मांग 🔴 शराब कार्रवाई के दौरान पुलिस से भिड़े लोग, FIR के बाद आरोपियों की तलाश तेज 🔴 धमतरी में अमानक खाद-बीज और कीटनाशकों का कथित खेल! विभाग बना मूकदर्शक, किसानों की मेहनत पर खतरा? 🔴 धमतरी में कार से 8 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार 🔴 धारदार हथियार से मां-बेटे की हत्या कर आरोपी फरार, बेटी रायपुर रेफर 🔴 नाबालिग बच्ची के संरक्षण को लेकर विवाद? महिला ने यूट्यूबर पर लगाया मारपीट का आरोप 🔴 धमतरी के होटल में युवती की खुदकुशी मामले में प्रेमी गिरफ्तार, शादी से मुकरने और प्रताड़ित करने का आरोप 🔴 ग्राम मोखा में तीन दिवसीय संगीतमय रामधुनी महोत्सव का हुआ शुभारंभ, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं रंजना डीपेन्द्र साहू 🔴 रायपुर में शाला अध्यक्षों के चुनाव में देरी पर इंटक कांग्रेस का आरोप, DEO को हटाने की मांग 🔴 बीसीएस. गवर्मेंट पी.जी. कालेज धमतरी के विधि विभाग में किया गया छात्र समागम का आयोजन
महादेव बेटिंग ऐप केस : जयपुर के फाइव स्टार होटल फेयरमाउंट पर ईडी का छापा, सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़े मेहमानों पर कार्रवाई
राजनीति

महादेव बेटिंग ऐप केस : जयपुर के फाइव स्टार होटल फेयरमाउंट पर ईडी का छापा, सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़े मेहमानों पर कार्रवाई

02 Jul 2025 1,159 Views Public Swar
Top Advertisement
Advertisement

पब्लिक स्वर,जयपुर/ महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में ईडी की टीम ने जयपुर के कुकस इलाके स्थित फाइव स्टार होटल फेयरमाउंट पर छापा मारा।

जानकारी के मुताबिक, होटल में ठहरे कई मेहमानों का सीधा संबंध अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क से पाया गया है। ईडी अधिकारियों ने होटल के कई कमरों में दबिश देकर संदिग्ध दस्तावेज और डिजिटल सबूत जुटाए हैं। होटल के सीसीटीवी फुटेज और बुकिंग डिटेल्स की भी जांच की जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि ईडी को इनपुट मिला था कि महादेव ऐप से जुड़े कुछ अहम लोग होटल में ठहरे हुए हैं और यहीं से सट्टेबाजी से जुड़ी गतिविधियां संचालित हो रही थीं।

फिलहाल ईडी ने कार्रवाई के दौरान मिले दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी गई है। मामले में आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।


पृष्ठभूमि:

महादेव बेटिंग ऐप देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा नेटवर्क है। इससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी देश के अलग-अलग शहरों में लगातार छापेमारी कर रही है।


Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ जिला