Header Ad


धमतरी post authorUser 1 11 July 2026

रूद्री में मानसून कप सीजन-1 का भव्य शुभारंभ, रंजना साहू ने कहा - खेल से बढ़ेगी युवाओं की प्रतिभा



post

पब्लिक स्वर,धमतरी - धमतरी जिले के रूद्री स्थित शीतला माता मंदिर परिसर खेल मैदान में शुक्रवार को "मानसून कप सीजन-1" अंतर जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। यह तीन दिवसीय नाइट टूर्नामेंट का आयोजन रूद्री के युवाओं द्वारा किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर खिलाड़ियों से परिचय लेकर की गई। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

फुटबॉल का पहला मुकाबला कांकेर एवं रायपुर के मध्य खेला गया, जोकि रोमांच से भरपूर रहा। मुख्य अतिथि रंजना साहू ने मंच को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल से ही अनुशासन, एकता और टीम भावना का विकास होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलता है। मैं रूद्री की युवा टीम को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई देती हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में रूद्री की ये प्रतियोगिता राज्य स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाएगी। खेलों से युवा नशे और मोबाइल की लत से दूर रहेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान नेता दिग्विजय सिंह कृदत ने की। उन्होंने कहा कि किसान और जवान देश की रीढ़ हैं, आज के दौर में युवाओं को खेल के मैदान से जोड़ना बहुत जरूरी है, इस फुटबॉल प्रतियोगिता से पूरे क्षेत्र में खेल भावना को बढ़ावा मिलेगा और नई प्रतिभाएं सामने आएंगी।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में रूद्री सरपंच लक्ष्मी तरुण बया, जनपद सदस्य अनिता मुकेश यादव, खेल अधिकारी आलोक देव, जी के सदा शिवराव क्षेत्रीय अध्यक्ष बस्तर जोन, गोपाल शर्मा, नितेश कुमार साहू, सुशांत राव, पूर्व जनपद सदस्य जागेंद्र साहू, ललित कुर्रे, दौलत वर्मा, महेंद्र देवांगन, संजू, हरीश साहू, अरविंद देवांगन, यशवंत पटेल, रामेश्वर सिन्हा, सौरभ गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित थे।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, DHAMTARI NEWS, RUDRI NEWS, DHAMTARI RUDRI NEWS, RUDRI MEMANSOON CUP SEASON 1KA BHAVY SHUBHARAMBH NEWS, MANSOON CUP SEASON 1KA BHAVY SHUBHARAMBH NEWS, RANJANA SAHU NEWS,

You might also like!


RAIPUR WEATHER