Header Ad


रायपुर में मानसून प्रबंधन को लेकर बड़ा कदम, जिला से तहसील स्तर तक नोडल अधिकारी नियुक्त



post

पब्लिक स्वर,रायपुर। मानसून के दौरान संभावित बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए रायपुर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। छत्तीसगढ़ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशों के तहत जिला, अनुविभाग और तहसील स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, ताकि आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों का त्वरित संचालन सुनिश्चित किया जा सके। मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय बाढ़ नियंत्रण समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुरूप यह व्यवस्था लागू की गई है। जिला स्तर पर अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

अनुविभाग स्तर पर ये अधिकारी संभालेंगे जिम्मेदारी

प्रशासन ने विभिन्न अनुभागों के लिए अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत रायपुर अनुभाग में नंदकुमार चौबे, आरंग अनुभाग में अभिलाषा पैकरा, अभनपुर अनुभाग में रवि सिंह तथा तिल्दा अनुभाग में आशुतोष देवांगन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

तहसील स्तर पर निगरानी और राहत कार्यों का समन्वय

तहसील स्तर पर भी अधिकारियों की तैनाती की गई है। रायपुर में राममूर्ति दिवान, धरसींवा में बाबूलाल कुर्रे, आरंग में ज्योति मसियारे, मंदिर हसौद में विनोद साहू, अभनपुर में सीता शुक्ला, गोबरा नवापारा में विक्रांत सिंह राठौर, तिल्दा में रामप्रसाद बघेल तथा खरोरा में शेखर मंडई को नोडल अधिकारी बनाया गया है। ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में बाढ़ संबंधी तैयारियों की समीक्षा, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, राहत एवं बचाव कार्यों के समन्वय और आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

नगर निगम के जोन कमिश्नरों को भी मिली जिम्मेदारी

शहरी क्षेत्रों में बेहतर आपदा प्रबंधन के लिए नगर निगम के जोन क्रमांक 1 से 10 तक के सभी जोन कमिश्नरों को अपने-अपने क्षेत्रों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रशासन का उद्देश्य मानसून के दौरान जलभराव, बाढ़ और अन्य आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया एवं बेहतर समन्वय स्थापित करना है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और संभावित आपदा की स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, ताकि जनहानि और संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS RAIPURNEWS RAIPURMEMANSUNPRABANDHANKOLEKARBADAKADAMNEWS JILASETAHSILSTARTAKNODALADHIKARINIYUKTNEWS NODALADHIKARINIYUKTNEWS

You might also like!