Header Ad


नाबालिग छात्र का अपहरण करने के बाद अर्धनग्न कर बेरहमी से पिटाई, हिरासत में 6 आरोपी



post

पब्लिक स्वर,सक्ती। सक्ती जिले में एक नाबालिग छात्र के साथ  अपहरण कर बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने छात्र को स्कूल जाते समय जबरन बाइक पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उसे अर्धनग्न कर लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और अब तक 6 लोगों को हिरासत में लिया है। मामला अड़भार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाला नाबालिग छात्र शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे स्कूल के लिए घर से निकला था। दोपहर करीब 12 बजे जब वह सेजेस स्कूल के पास पहुंचा, तभी चार बाइकों पर सवार 8 से 9 युवक उसे जबरन अपने साथ ले गए। आरोपियों ने छात्र को शनि मंदिर के पीछे स्थित गौठान के पास ले जाकर उसके साथ मारपीट की।

परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने छात्र के कपड़े उतरवाए और उसके साथ बेरहमी से लात-घूंसों व थप्पड़ों से मारपीट की। इस दौरान उसकी बाइक की चाबी और नकदी भी छीन ली गई। घटना के बाद छात्र किसी तरह शाम करीब 4 बजे घर पहुंचा और परिजनों को पूरी जानकारी दी।

घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में एक युवक छात्र पर लगातार मुक्के और थप्पड़ बरसाता दिखाई दे रहा है। वीडियो में किसी के मोबाइल नंबर लेने को लेकर विवाद की बात सुनाई देती है, हालांकि पुलिस ने अभी तक मारपीट की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। अब तक 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें 4 नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे की असली वजह की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम और मारपीट के कारणों का स्पष्ट खुलासा किया जाएगा। वहीं, वायरल वीडियो के आधार पर भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।



PUBLIC SWAR NEWS, CG NEWS, CG POLICE NEWS, SAKTI NEWS, ADHBHAR THANA NEWS, SAKTI ADHBHAR THANA NEWS, NABALIG CHATR KA APHARAN NEWS, NABALIG CHATR KA APHARAN KAR PITAI NEWS, CHATR KA APHARAN KARNE KE BAAD ARDHNAGN KAR PITAI NEWS, 6AROPI HIRASAT ME NEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER