धमतरी post authorUser 1 17 April 2026

श्री विष्णु महायज्ञ एवं सत्संग में शामिल हुईं रंजना साहू, गुरुदेव से लिए आशीर्वाद



post

पब्लिक स्वर,धमतरी- ग्राम देवता जाम चौरा प्रांगण, खैरबना कला (कबीरधाम) में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ एवं मानस प्रवचन सत्संग कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू विशेष रूप से शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कामदगिरी पीठाधीश्वर परम पूज्य जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी रामस्वरूपाचार्य  महाराज (कामदानाथ प्रमुखद्वार, चित्रकूट धाम) के श्रीचरणों में उपस्थित होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के पावन अवसर पर रंजना साहू ने यज्ञ स्थल पर पहुंचकर विधिवत पूजन-अर्चन किया तथा श्री विष्णु महायज्ञ में आहुति अर्पित कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की। इस अवसर पर आयोजित मानस प्रवचन एवं सत्संग में उन्होंने श्रद्धापूर्वक सहभागिता निभाई और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। रंजना साहू ने कहा कि ऐसे दिव्य आयोजन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। पूज्य गुरुदेव के आशीर्वचन समाज को सही दिशा देने वाले और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाले होते हैं। उन्होंने कहा कि संतों का सानिध्य मानव जीवन को सार्थक बनाने का माध्यम है और उनके मार्गदर्शन से समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना होती है। कार्यक्रम में क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर धार्मिक अनुष्ठान एवं सत्संग का लाभ लिया और आध्यात्मिक वातावरण में भक्ति भाव से सराबोर हुए। रंजना साहू ने पूज्य गुरुदेव के श्रीचरणों में नमन कर प्रदेश की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की तथा आयोजन समिति को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS SRIVISHNUMAHAYAGYNEWS SRIVISHNUMAHAYAGYORSATSAANGMESHAMILHUIRANJANASAHUNEWS RANJANASAHUNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER