युवक ने सरेराह खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर



post

पब्लिक स्वर,बिलासपुर। बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने सार्वजनिक स्थान पर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान पौसरी गांव निवासी मनजीत जायसवाल के रूप में हुई है। घटना से जुड़े दो सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। पहले फुटेज में युवक एक पेट्रोल पंप से डिब्बे में पेट्रोल भरवाते हुए नजर आता है, जबकि दूसरे फुटेज में वह सड़क किनारे अपनी बाइक रोककर खुद पर पेट्रोल डालते हुए दिखाई देता है। इसके बाद वह आग लगा लेता है और कुछ ही सेकंड में लपटों से घिरकर सड़क पर गिर पड़ता है।

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दौड़कर युवक के शरीर पर लगी आग बुझाई, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी। हालांकि, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। बताया जा रहा है कि युवक का करीब 80 प्रतिशत शरीर जल गया है। घायल युवक को तत्काल बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी में आत्मदाह के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की पूरी कड़ी को खंगाला जा रहा है।



PUBLICSWARNEWS CGNEWS CGPOLICENEWS BILASPURNEWS BILHATHANANEWS YUVAKMEKHUDPARPETROLDALKARLAGAIAAGNEWS BICHRODMEATMDAHKAPRAYASNEWS 80%JHULSAYUVAKNEWS SARERAHKHUDPARPETROLDALKARLAGAIAAGNEWS

You might also like!


RAIPUR WEATHER